सुप्रीम कोर्ट शाहीन बाग में प्रदर्शन के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को करेगा सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की शुक्रवार को सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘‘प्रभावित’’ नहीं करना चाहता. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा.
Supreme Court on Shaheen Bagh: उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की शुक्रवार को सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘‘प्रभावित’’ नहीं करना चाहता. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा. न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा, ‘‘ हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए. हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे. तब हम बेहतर स्थिति में होंगे.’’
जब याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वकील ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है तो पीठ ने कहा, ‘‘हम इसलिए ही तो कह रह रहे हैं कि सोमवार को आइए. हमें उसे प्रभावित क्यों करना चाहिए?’’
संबंधित खबरें
Eid-ul-Fitr 2026: बुधवार को देखा जाएगा शव्वाल का चांद, सुप्रीम कोर्ट ने की नागरिकों से दीदार की अपील
Harish Rana Euthanasia Case: दर्द से भरी 13 साल की जिंदगी के बाद हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, मां की यादों ने कर दिया भावुक
ब्लड डोनेशन बैन पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में बचाव: कहा- व्यक्तिगत अधिकारों से ऊपर है जन स्वास्थ्य और सुरक्षा
What is Passive Euthanasia? पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु क्या है? जानें भारत में इसके नियम और यह प्रक्रिया कैसे काम करती है
\