हाथी दांत की तस्करी में सात गिरफ्तार, 7.19 करोड़ के दो हाथी दांत बरामद

डीआरआई अधिकारी ने कहा, चूंकि तमिलनाडु में डब्ल्यूपीए की धारा 55 के तहत केवल वन अधिकारी ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जब्त किए गए आपत्तिजनक सामान, अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन और अपराधियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य वन्यजीव वार्डन को सौंप दिया गया है.

हाथी दांत की तस्करी (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोमवार को बताया कि उसने 7.19 करोड़ रुपये मूल्य के 4.03 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत की तस्करी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. एक डीआरआई अधिकारी ने कहा, डीआरआई की चेन्नई (Chennai) इकाई द्वारा प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से हाथी दांत बेचने की योजना बना रहे थे, एक निगरानी की गई और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से 4.03 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए गए.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में 1 अप्रैल 2023 से लागू नवीनतम संशोधन के अनुसार, कस्टम अधिकारी डब्ल्यूपीए, 2023 की धारा 50 (1) (सी) के तहत सूचीबद्ध किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को जब्त करने के लिए अधिकृत हैं. Stabbing Caught on Camera: दिल्ली में नहीं रूक रही 'चाकूबाजी', राजू पार्क इलाके में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला (Watch Video)

डीआरआई अधिकारी ने कहा, चूंकि तमिलनाडु में डब्ल्यूपीए की धारा 55 के तहत केवल वन अधिकारी ही सं™ोय शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जब्त किए गए आपत्तिजनक सामान, अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन और अपराधियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य वन्यजीव वार्डन को सौंप दिया गया है.

उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें डीआरआई ने कस्टम अधिकारियों को दी गई नई शक्तियों का उपयोग करते हुए एक घरेलू वन्यजीव मामले को संभाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड