Akhnoor Encounter: सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग करने वाला दूसरा आतंकी ढेर, मुठभेड़ में सेना का बहादुर कुत्ता 'फैंटम' शहीद (Watch Video)

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दूसरा आतंकवादी मारा गया. यह आतंकी सोमवार को एलओसी के पास सेना के काफिले पर फायरिंग करने में शामिल था.

(Photo : X)

Akhnoor Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दूसरा आतंकवादी मारा गया. यह आतंकी सोमवार को एलओसी के पास सेना के काफिले पर फायरिंग करने में शामिल था. सुरक्षा बल अब तीसरे और अंतिम आतंकवादी को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं. सोमवार सुबह सेना के एक काफिले पर फायरिंग करने वाले तीन आतंकियों में से एक को सोमवार शाम को ही ढेर कर दिया गया था. यह ऑपरेशन विशेष बलों और एनएसजी कमांडो द्वारा चलाया गया.

सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह फिर से जोरदार हमला किया, जब आतंकवादी अखनूर के खौर गांव के पास अस्सान मंदिर के नजदीक छिपे हुए थे. ऑपरेशन के दौरान कई जोरदार धमाके हुए और फिर भारी फायरिंग शुरू हो गई.

ये भी पढें: J&K Encounter: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी; VIDEO

सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग करने वाला दूसरा आतंकी ढेर

आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों ने चार बीएमपी-2 इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहनों का इस्तेमाल किया, जो इलाके की निगरानी और आतंकियों को घेरने में मदद कर रहे थे. इसके अलावा हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से आतंकियों को ढूंढने का काम किया जा रहा है. इस मुठभेड़ के दौरान सेना का एक बहादुर कुत्ता 'फैंटम', जो चार साल का था, दुश्मनों की गोलियों से शहीद हो गया. फैंटम आतंकियों की तलाश और ऑपरेशन में सेना की मदद कर रहा था.

फिलहाल, यह मुठभेड़ लगातार जारी है और सुरक्षा बल अंतिम आतंकवादी को मार गिराने की कोशिश में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड