MP: 100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास का भव्य मंदिर और कला संग्रहालय, पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

संत रविदास का नागर शैली से पत्थरों का भव्य मंदिर का निर्माण लगभग 10 हजार वर्ग फिट क्षेत्रफल में किया जाएगा. साथ ही संस्कृति एवं रचनात्मक विशेषता के साथ-साथ संत के दर्शन को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष शैली के इंटरप्रिटेशन म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा.

(Photo Credit : Twitter)

पीएम मोदी 12 अगस्त को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. जहां वह सागर जिले के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर तथा कला संग्रहालय का भूमि पूजन करेंगे. 11 एकड़ भूमि में संत रविदास महाराज का भव्य और ऐतिहासिक मंदिर तथा कला संग्रहालय बनाया जाएगा. भूमिपूजन के बाद प्रधानमंत्री ढाना ग्राम में जनसभा को संबोधित करेंगे.

मंदिर और संग्रहालय की खासियत

संत रविदास का नागर शैली से पत्थरों का भव्य मंदिर का निर्माण लगभग 10 हजार वर्ग फिट क्षेत्रफल में किया जाएगा. साथ ही संस्कृति एवं रचनात्मक विशेषता के साथ-साथ संत के दर्शन को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष शैली के इंटरप्रिटेशन म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा. म्यूजियम का कुल क्षेत्रफल 14000 वर्ग फिट होगा, जिसके अंतर्गत चार गैलरी निर्मित की जाएंगी. प्रथम गैलरी में संत रविदास के महान जीवन को प्रदर्शित किया जाएगा. द्वितीय गैलरी संत रविदास के भक्ति मार्ग तथा निर्गुण पंथ में योगदान पर आधारित होगी. तृतीय गैलरी संत रविदास के दर्शन का विभिन्न मतों पर प्रभाव तथा रविदासिया पथ पर केंद्रित रहेगी. चतुर्थ गैलरी में संत रविदास के काव्योंचित, साहित्य एवं समकालीन विवरण का समावेश रहेगा.

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी साल फरवरी माह में संत रविदास की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में बड़कुमा (सागर) में 100 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास का भव्य मंदिर और विशाल स्मारक बनाने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के पांच स्थानों से 25 जुलाई से समरसता यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों की मिट्टी तथा नदियों का जल लेकर 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी. पीएम मोदी इन यात्राओं के समापन व संत रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट