Sambhal: यूपी के संभल में टीचर पर तेज़ाब फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, मांगता दिखा माफ़ी (देखें वीडियो)
एसिड अटैक आरोपी गिरफ्तार (Photo: X|@SachinGuptaUP)

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में एसिड अटैक का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी नीशू ने महिला टीचर पर इसलिए तेज़ाब फेंक दिया क्योंकि टीचर की शादी 2 महीने बाद फौजी से होनी है. पहले उसी फौजी से नीशू की बहन की शादी की बात चल रही थी. रिश्ता न होने से नीशू खफा था और टीचर को फौजी से शादी न करने के लिए धमका रहा था. बात न मानने पर उसने नीशू ने पीछा करते हुए दोपहिया वाहन से टीचर पर तेज़ाब फेंक दिया. हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी अस्पताल में इलाज के दौरान संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. पुलिस ने नीशू से हमले में इस्तेमाल किया गया सबूत भी बरामद कर लिया है. फिलहाल आरोपी हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने आपको अधिकारी बताकर बिना पास के गरबा प्रोग्राम में ली एंट्री, गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी

यूपी के संभल में टीचर पर तेज़ाब फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

संभल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एसिड अटैक के आरोपी को किया गिरफ्तार