Mumbai: रूसी YouTuber को इंपीरियल ट्विन टॉवर में घुसने और स्टंट वीडियो शूट करना पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
टावर्स के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की निगरानी कर रहे गार्ड ने उन्हें पोडियम में घुसते और 58वीं मंजिल पर चढ़ते हुए देखा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शीर्ष मंजिल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो वे 28वीं मंजिल पर उतरे और पांचवीं मंजिल पर पोडियम क्षेत्र में घुस गए.
मुंबई पुलिस ने दो रूसी यूट्यूबर्स को गिरगांव कोर्ट में पेश करने वाली है जो स्टंट विडियो बनाने के लिए ताड़देव इंपीरियल ट्विन टॉवर में घुस कानून तोड़ कर विडियो बनाने और स्टंट बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों सीढ़ियों के माध्यम से टावरों के 58वीं मंजिल तक चढ़ गए थे जो नीचे उतरने के लिए कोई ख़तरनाक स्टंट करने वाले थे. भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (हाउस-अतिचार) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: 2 बच्चों की मां नाबालिग लड़की को लेकर हुई फरार, शादी की बात आई सामने, अवैध सम्बन्ध की भी ख़बरें
एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनो युवको की पहचान YouTubers रोमन प्रोशिन (33) और मक्सिम शचरबाको (25) के रूप में की गई है. पुलिस ने रूसी वाणिज्य दूतावास को सूचित कर दिया है. पिछले साल ही मक्सिम को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर चढ़ाने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था.
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टावर्स के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की निगरानी कर रहे गार्ड ने उन्हें पोडियम में घुसते और 58वीं मंजिल पर चढ़ते हुए देखा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शीर्ष मंजिल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो वे 28वीं मंजिल पर उतरे और पांचवीं मंजिल पर पोडियम क्षेत्र में घुस गए.
अधिकारी ने बताया कि वे टावरों के पीछे पहाड़ियों में कूद गए जब उन्होंने देखा कि पांच से छह गार्ड उनके चारों ओर चक्कर लगा रहे हैं. जिसके कारण उनके हाथ और पैर में चोटें आईं है.
रिपोर्ट के अनुसार, एक को पकड़ लिया गया था और दूसरा तब तक छिपा रहा जब तक कि पुलिस और गार्ड ने सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं किया कि उसके दोस्त को चोट लगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

