देश

Dhanbad Shocker: 2 बच्चों की मां नाबालिग लड़की को लेकर हुई फरार, शादी की बात आई सामने, अवैध सम्बन्ध की भी ख़बरें

झारखंड के धनबाद में एक तलाकशुदा महिला पर एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगा है. लड़की के घरवालों ने जिले के पुलिस कप्तान और कई वरीय पुलिस अफसरों से मुलाकात कर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है.

Dhanbad Shocker: 2 बच्चों की मां नाबालिग लड़की को लेकर हुई फरार, शादी की बात आई सामने, अवैध सम्बन्ध की भी ख़बरें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

धनबाद, 27 दिसम्बर : झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में एक तलाकशुदा महिला पर एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगा है. लड़की के घरवालों ने जिले के पुलिस कप्तान और कई वरीय पुलिस अफसरों से मुलाकात कर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है. महिला और लड़की बीते 15 सितंबर से गायब हैं. थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

बताया जा रहा है कि धनबाद शहर के भूली थाना क्षेत्र की महिला के साथ लड़की की अंतरंगता की जानकारी उसके घरवालों को हुई तो उन्होंने इस रिश्ते पर पाबंदी लगाने की कोशिश की. इसके बाद भी दोनों में मेल-मुलाकात का सिलसिला नहीं थमा. महिला और लड़की दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी. इस बीच बीते 15 दिसंबर को जब दोनों अपने घरों से गायब हो गए तो उनकी कई जगहों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला.उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस बीच इस मामले में सोमवार को लड़की की मां ने जिले के ग्रामीण एसपी से मुलाकात की. बताया गया कि दोनों पहले भी एक बार घर से भाग चुकी हैं. लड़की के घरवालों का कहना है कि वह नाबालिग है और महिला उसे बहका कर उसकी जिंदगी खराब करना चाहती है. यह भी पढ़ें : Jharkhand Shocker: डाल्टनगंज में पेशाब की समस्या के लिए सर्जरी के दौरान मरीज का प्राइवेट पार्ट कटा, एफआईआर दर्ज

धनबाद के डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराई जा रही है. पुलिस उन्हें बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है. उन्होंने कहा कि यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग या समलैंगिक संबंध का मामला हो सकता है. दोनों की बरामदगी और उनसे पूछताछ के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).