Video: दिनदहाड़े घर में घुसकर लुट, महिला की चेन छीनी, आरोपी फरार, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन परिसर का वीडियो आया सामने

Video: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में लुट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है की वो घर में घुसकर महिलाओं के गले से गहने छीन रहे है. ऐसा ही एक वीडियो फिर एक बार सामने आया है. घटना शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. दो आरोपी स्कूटी से आएं और गेट खोलकर महिला की चेन ही छीन ली. इसके बाद महिला और उनके पति चोर के पीछे दौड़े, लेकिन वो सड़क पर दौड़ते हुए दूसरा आरोपी जो स्कूटी पर सवार था , उसके साथ फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है. पीड़ित का नाम सतेन्द्र सिंह सोलंकी है, उन्होंने घटना की एफआईआर दर्ज करवाई है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @aviralsingh15 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

महिला के गले से घर में घुसकर चेन छीनी