Mandi Accident Video: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा! मंडी जिले में  400 फीट नीचे खाईं में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
Credit-(Twitter-X)

मंडी, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें चौहारघाटी के बरधान के पास एक कार 400 फीट नीचे खाईं में  गिर गई. जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में स्कूली छात्र की भी मौत हो गई.बताया जा रहा है की सभी लोग दुल्हन के साथ गए बरोट गांव में शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे. ये हादसा शनिवार रात को दस बजे के करीब हुआ. इस हादसे के कारण मृतकों के गांव में मातम फ़ैल गया है. कार नीचे गिरने के बाद पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है.सभी मृतकों का जोगिंदरनगर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है. ये भी पढ़े:Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला में कार गहरी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत

मंडी में कार एक्सीडेंट