Republic Day Celebration: तेलंगाना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिजली का झटका लगने से दो की मौत
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक दुखद घटना में बिजली का करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई.
हैदराबाद, 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक दुखद घटना में बिजली का करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई.
एससी वाडा में हुई इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया. 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी के दौरान वे बिजली के तार के संपर्क में आ गये. यह भी पढ़ें : Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर शंखनाद से परेड की शुरुआत, 40 साल बाद पारंपरिक बग्गी में आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
मृतकों की पहचान विजय (25) और अंजीत (35) के रूप में हुई. एक अन्य युवक चकरी (25) को गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सीताक्का ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी.
Tags
संबंधित खबरें
तेलंगाना: बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मियों पर गिरेगी गाज, वेतन से कटेंगे 15% या ₹10,000
Hyderabad Doctor Suicide: बिल्ली को लेकर विवाद के बाद 23 वर्षीय डॉक्टर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Telangana Shocker: तेलंगाना के मेडक में कर्ज से परेशान दंपति ने 1.5 लाख में बेचा नवजात बेटा, 5 गिरफ्तार
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
\