Ranchi: छत पर तिरंगा लगाने के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
विजय झा के घर के लोग घर की छत पर लोहे की पाइप के सहारे तिरंगा लगा रहे थे, तब तेज हवा चलने की वजह से पाइप मकान के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया.
रांची,14 अगस्त: रांची में घर की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसंडे में रविवार की शाम विजय झा के घर के लोग घर की छत पर लोहे की पाइप के सहारे तिरंगा लगा रहे थे, तब तेज हवा चलने की वजह से पाइप मकान के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. Gujarat Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार
मृतकों में आरती झा, पूजा झा और विनीत झा शामिल हैं. हादसे के बाद बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कई अफसर मौके पर पहुंचे हैं. लोग इस बात पर आक्रोश जता रहे हैं कि आबादी वाले इलाके से हाईटेंशन बिजली तार हटाने की मांग कई बार की गई है, लेकिन विभाग ने इसपर कोई कदम नहीं उठाया.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Ramzan 2026 Sehri and Iftar Time: 4 मार्च को 14वां रोजा, जानें देश के प्रमुख शहरों में सेहरी और इफ्तार का सही समय
एमएस धोनी का सादगी भरा अंदाज: रांची में 'देहाती चिकन' का पार्सल लेते वीडियो हुआ वायरल, IPL तैयारियों में जुटे
Ramzan 2026: 13वां रोजा (3 मार्च) के लिए सेहरी और इफ्तार का समय; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का शेड्यूल
\