देश

उत्तर प्रदेश: रामपुर में बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर उसके साथ तमंचे के बल गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है.

उत्तर प्रदेश: रामपुर में बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में एक महिला के साथ गैंगरेप और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर उसके साथ तमंचे के बल गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामला 12 सितंबर का है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और उसके घर वालों ने यह शिकायत दर्ज करवाई है. यह घटना रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां बीते 12 सितंबर को पीड़िता चारा काटने गई थी. इस दौरान गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ तमंचे के बल पर उसे अगवा कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह चारा काटने गई थी जहां दो युवक बंदूक दिखाकर उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. इन युवकों ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया. युवकों ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. जिस वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाई. पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: गरीबी से तंग आकर पिता ने 20 दिन की जुड़वां बेटियों को फेंका तालाब में, मामला दर्ज. 

रामपुर में तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप-

पुलिस ने बताया 12 सितंबर को हुए इस गैंगरेप मामले में पीड़िता के गांव के ही दो युवक आरोपी हैं. पीड़िता के गांव के ही दो युवक उसे डरा धमकाकर दूर खेत में ले गए जहां उन्होंने उससे गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बनाया. पीड़िता ने इस बारे में अपने घर वालो को कुछ नहीं बताया लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को इसके बारे में पता चला. परिजनों ने जब लड़की से पूछा तो उसने उन्हें पूरी घटना बताई. मामले में पुलिस ने 376D, 506, 325 (एससी-एसटी एक्ट) 367 (आईटी एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है. महिला का मेडिकल कराया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).