देश

Rampur Shocker: रामपुर में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या; मेरठ से गिरफ्तार

रामपुर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की उनके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे पुलिस ने मेरठ के एक नशामुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया है.

Rampur Shocker: रामपुर में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या; मेरठ से गिरफ्तार
पति ने की पत्नी की हत्या (Photo Credits: X\@rampurpolice)

रामपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र (Civil Lines Police Station Area) के शिव विहार कॉलोनी (Shiv Vihar Colony) में एक 33 वर्षीय सरकारी स्कूल शिक्षिका, एकता सिंह की उनके पति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, यह वारदात रविवार शाम को शारीरिक संबंध (Argument While Having S*x) बनाने के दौरान हुई एक तीखी बहस के बाद अंजाम दी गई. यह भी पढ़ें: Mumbai Shocker: मुंबई के मालवानी इलाके में पत्नी की हत्या कर पति ने किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दूधवाले की सतर्कता से खुला मामला

इस हत्याकांड का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब एक दूधवाला एकता के किराए के घर पहुँचा.  घर का दरवाजा खुला होने और बार-बार आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर दूधवाले ने मकान मालिक को सूचित किया. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने एकता का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया.

नशामुक्ति केंद्र में छिपा था आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राहुल चौधरी मौके से फरार हो गया था. वह अपने पांच साल के बेटे को भी साथ ले गया, जिसे बाद में उसने अपने छोटे भाई को सौंप दिया. पुलिस ने राहुल की तलाश शुरू की और अंततः उसे मेरठ के एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र (De-addiction Centre) से हिरासत में लिया. यह भी पढ़ें: Mumbai Shocker: मुंबई में पति का शक बना पत्नी की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

जुर्म की कबूलनामा और विवाद की वजह

पुलिस पूछताछ के दौरान राहुल ने स्वीकार किया कि रविवार शाम शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल शराब का आदी था और अक्सर एकता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, जिससे घर में आए दिन झगड़े होते थे.

पुलिस की कार्रवाई

रामपुर पुलिस ने राहुल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में राहुल के भाई को भी नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गहन जांच के लिए एक सर्किल ऑफिसर (CO) को नियुक्त किया है, जो दहेज हत्या और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2026 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).