देश

उत्तर प्रदेश: गरीबी से तंग आकर पिता ने 20 दिन की जुड़वां बेटियों को फेंका तालाब में, मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर के भिक्की गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी 20 दिन की जुड़वां बेटियों को एक तालाब में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. पिता का कहना है कि वह गरीब है और दोनों लड़कियों का खर्च नहीं उठा सकता था. रविवार को हुई घटना के बाद जुड़वा बेटियों के पिता वसीम और मां नजमा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश: गरीबी से तंग आकर पिता ने 20 दिन की जुड़वां बेटियों को फेंका तालाब में, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

मुज्जफरनगर : मुजफ्फरनगर के भिक्की गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी 20 दिन की जुड़वां बेटियों को एक तालाब में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. पिता का कहना है कि वह गरीब है और दोनों लड़कियों का खर्च नहीं उठा सकता था.

रविवार को हुई घटना के बाद जुड़वा बेटियों के पिता वसीम और मां नजमा को गिरफ्तार कर लिया गया है.  वसीम मजदूरी करता है और उसे एक सात साल का बेटा भी है. वसीम ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब है और वह दो बेटियों का खर्च नहीं उठा सकता था.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: यात्रियों का सफर सुरक्षित करने को उत्तर प्रदेश परिवहन ने मिलाया भारतीय प्रबंधन संस्थान से हाथ

एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि दंपति का रविवार को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बच्ची आफरीन और आफिया को उनके घर के पास एक तालाब में फेंक दिया.

वसीम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की. उसने पुलिस में मामला दर्ज कराकर कहा कि उनकी बेटियां लापता हो गई हैं. इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि वसीम दो बेटियों के जन्म से खुश नहीं था और अपनी पत्नी के साथ लड़ाई करता था.

एसएचओ ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि जुड़वा बहनों को माता-पिता ने खुद ही मार डाला था. उन्होंने कहा, "दंपत्ति ने भी अपराध कबूल कर लिया है." उन्होंने कहा, "उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने और गलत जानकारी देने) के तहत मामला दर्ज किया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).