India-China Face Off: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करने की योजना निलंबित
न्यास ने भारतीय जवानों के शहीद होने पर चिंता जताते हुए कहा कि नई तिथि के संबंध में जल्द फैसला किया जाएगा. न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘देश में हालात के अनुसार (मंदिर का) निर्माण शुरू करने का फैसला किया जाएगा और इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.’’
Ram Mandir Construction: भारत एवं चीन की सीमा पर गतिरोध के बीच राम मंदिर न्यास ने अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ करने की योजना निलंबित कर दी है. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी बलों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद हो जाने की घटना के कुछ दिन बाद यह फैसला किया गया है. उच्चतम न्यायालय के पिछले साल के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर निर्माण का कार्य न्यास को सौंपा गया था.
न्यास ने भारतीय जवानों के शहीद होने पर चिंता जताते हुए कहा कि नई तिथि के संबंध में जल्द फैसला किया जाएगा. न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘देश में हालात के अनुसार (मंदिर का) निर्माण शुरू करने का फैसला किया जाएगा और इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.’’
संबंधित खबरें
IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू, अयोध्या में साधु-संतों ने किया विशेष हवन-पूजन; देखें VIDEO
Faridabad Jail Shocker: फरीदाबाद जेल में खूनी संघर्ष, आतंकी साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या; कैदी ने धारदार हथियार से किया हमला
Delhi Metro Update: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम अब हुआ 'श्री राम मंदिर मयूर विहार', जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
अयोध्या: GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने लिया इस्तीफा वापस, अपने ही भाई पर लगाए सनसनीखेज आरोप; VIDEO
\