Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत के निवास स्थान पर शाम 7:30 बजे मंत्रिमंडल की बैठक, 16 जुलाई के कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा

सचिन पायलट के साथ उनके दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने के बाद अशोक गहलोत आज शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर राज्य राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी और फिर इसके बाद रात आठ बजे मंत्रिपरिषद की बैठक की जाएगी.

सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit-ANI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सियासी घमासान के बीच मंगलवार को सचिन पायलट (Sachin Pilot) को उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद भी छीन लिया गया. ऐसे में उनकी आगे की राजनीति क्या होगा फिलहल उन्होंने अपनी चुप्पी अभी तक नहीं तोड़ी है. ऐसे में वे बुधवार को सुबह दस बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं. उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे उस समय अपनी चुप्पी तोड़ सकते हैं. वहीं सचिन पायलट के साथ उनके दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर करने के बाद अशोक गहलोत आज शाम साढ़े सात बजे सीएम आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है. बैठक के बाद रात आठ बजे मंत्रिपरिषद की एक बैठक होगी.

अशोक गहलोत द्वारा बुलाए गए इस बैठक के बारे में कहा जा रहा है कि 16 जुलाई को  होने वाले कैबिनेट विस्तार के बारे में अहम फैसला लिया जा सकता है. क्योंकि पार्टी पायलट समेत उनके दो समर्थकों को पार्टी से बर्खास्त करने के बाद नाराज विधायकों के बारे में फैसला लेना है. ताकि पार्टी आगे और टूटने से बच सके. क्योंकि सचिन पायलट एक दिन पहले कह चुके हैं कि उनके समर्थक के कई विधायक उनके साथ है और अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में हैं. यह भी पढ़े: सचिन पायलट के बयान पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का पलटवार, कहा- वे बिल्कुल सही कह रहे हैं, जनता ने जिनको चुना उनकी जीत है

दरअसल पार्टी से इन तीनों नेताओं को बर्खास्त किए जाने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर कैबिनेट विस्तार को लेकर समय लिया है. उनके द्वारा समय दिए जाने के बाद 16 जुलाई को कैबिनेट मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. वहीं अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर राजस्‍थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने हमला किया है. उन्‍होंने कहा कि अगर गहलोत में दम है तो पहले विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाएं. आज की तारीख में गहलोत सरकार अल्पमत में है. जबकि बहुमत साबित करने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार करना गलत है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट