PM Modi offers Prayers at Sanwaliya Seth Temple: राजस्थान के दौरे पर पीएम मोदी, चित्तौड़गढ़  के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की- VIDEO
Photo- ANI

PM offers Prayers at Sanwaliya Seth Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को राज्य के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री राजस्थान पहुंचने के बाद चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे. जहां परप्रधानमंत्री ने दर्शन और पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बताना चाहेंगे कि राजस्थान चुनाव को लेकर चुनाव आयोग किसी समय भी तारीखों का ऐलान कर सकता है. क्योंकि चुनाव आयोग राजस्थान का दौरा कर राज्य का जायजा ले चुके हैं. बताना चाहेंगे कि राजस्था में  विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं. मौजूदा समय में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और राज्य की कमान अशोक गहलोत के हाथों में हैं.

Video: