देश

राजस्थान के युवाओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी! गहलोत सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों में 100 फीसदी कोटा देने की कर रही तैयारी

राजस्थान सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य के स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियों में शत-प्रतिशत आरक्षण देने की योजना पर काम कर रही है. राज्य सरकार फिलहाल इससे जुड़े कानूनी पहलू का अध्ययन कर रही है.

राजस्थान के युवाओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी! गहलोत सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों में 100 फीसदी कोटा देने की कर रही तैयारी
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

जयपुर: राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt)  ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य के स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियों (Jobs) में शत-प्रतिशत आरक्षण देने की योजना पर काम कर रही है. राज्य सरकार फिलहाल इससे जुड़े कानूनी पहलू का अध्ययन कर रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह उपाय सुप्रीम कोर्ट की भावना के खिलाफ है. मंगलवार को यूथ एक्सीलेंस सेंटर के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए गहलोत ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की जा रही है.  हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की भावना के मुताबिक यह सही नहीं है। मैं इसके कानूनी पहलू का अध्ययन कर रहा हूं. अगर यह हकीकत बन जाता है, तो राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जहां स्थानीय युवाओं को पूर्ण आरक्षण मिलेगा.

"मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आप ऐसा नहीं कर सकते. हालांकि, एक या दो राज्यों ने इस पहलू पर फैसला किया है. मैं इसका अध्ययन कर रहा हूं और आगे आपसे (इस मोर्चे पर काम करने का) वादा करूंगा, क्योंकि मैं ऐसा काम करना चाहता हूं कि आप इसे हमेशा याद रखेंगे. यह भी पढ़े: राजस्थान में सरकारी नौकरी: 4,500 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

रोजगार के मोर्चे पर अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए गहलोत ने कहा, "राजस्थान में सरकार बनने के बाद 1.25 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है. एक लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं, जबकि एक लाख और भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में तीन लाख पदों पर युवाओं को रोजगार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).