राजस्थान: अलवर इलाके गौ तस्करी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, मॉब लिंचिग के शिकार शख्स का बेटा भी शामिल

पुलिस ने इस कर्रवाई में आरोपियों के पास से टैंकर, मारूति कार, 315 बोर का कट्टा, रस्सियां जिससे गाय बांधी जाती हैं और कच्ची शराब सहित अन्य सामान जब्त किया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हरियाणा, कैथवाड़ा, पहाड़ी, गोपालगढ़, नौगांवा, रामगढ़, सीकरी आदि थाना क्षेत्रों में गोतस्करी, लूट के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले दर्ज हैं

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Wikimedia Commons )

राजस्थान( Rajasthan) के अलवर(Alwar) पुलिस ने गो-तस्करी( cow smuggling) के आरोप में मॉब लिंचिंग के दौरान मारे गए उमर खान का बेटा मकसूद खान (Maqsood Khan) अब गो-तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने मकसूद के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस भी के खिलाफ गौ तस्करी और वाहनों की चोरी के दर्जनों मामले दर्ज है. वहीं मकसूद पर आरोप है कि वो बड़ी होशियारी के साथ टैंकर में भरकर गायों की तस्करी करता था.

पुलिस ने इस कर्रवाई में आरोपियों के पास से टैंकर, मारूति कार, 315 बोर का कट्टा, रस्सियां जिससे गाय बांधी जाती हैं और कच्ची शराब सहित अन्य सामान जब्त किया है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हरियाणा, कैथवाड़ा, पहाड़ी, गोपालगढ़, नौगांवा, रामगढ़, सीकरी आदि थाना क्षेत्रों में गोतस्करी, लूट के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम असरू, लियाकत, शब्बीर, समीन, मकसूद और इरशाद है.

यह भी पढ़ें:- अलवर लिंचिंग में बड़ा खुलासा: रकबर ने नहीं खरीदी थी गाय, दोस्त ने दिया था गलत बयान

गौरतलब हो कि साल 2017 में मकसूद का पिता उमर गोवंश तस्करी की शंका में मॉब लिंचिंग का रामगढ़ इलाके शिकार हो गया था. जिसके बाद देशभर में जमकर बवाल हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Squads Announced: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट