दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Representational Image | PTI

नयी दिल्ली, 15 जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 से 11:30 बजे तक शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 2.7 मिमी बारिश हुई, पूसा में 35 मिमी, रिज वेधशाला में 37.2 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 70 से 76 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राजधानी में मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान में दिल्ली के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट