Sawai Madhopur Goods Train Derailed: राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास रेल हादसा, मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे; किसी तरह का नुकसान नहीं (Watch Video)
(Photo Credits ANI)

Sawai Madhopur Goods Train Derailed: राजस्थान के सवाईमाधोपुर के पास एक रेल हादसा हुआ है, जिसमें एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना सवाईमाधोपुर गुड्स यार्ड के पास हुई. इस हादसे के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने तुरंत संज्ञान लिया और स्थिति का जायजा लिया. DRM कोटा ने बताया कि सभी गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं और परिचालन में कोई व्यवधान नहीं आया है. राहत कार्य जारी है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से रेलवे नेटवर्क पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है.

ये भी पढें: Goods Train Derailed in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेल हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे

राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास रेल हादसा

परिचालन में कोई व्यवधान नहीं