फ्रांस से भारत आने के दौरान हवा में राफेल लड़ाकू विमानों की किया गया रिफ्यूल, कल पहुंचेगा अंबाला एयरबेस

भारत की ताकत और बढ़ने वाली है. दरअसल राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के रूप में पांच विमान सोमवार को फ्रांस से भारत के लिये रवाना हो गए हैं. जो कल अंबाला एयरबेस पर पहुंचने वाले हैं. भारत सरकार ने वायुसेना के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार वर्ष पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था.

राफेल लड़ाकू विमान (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. भारत की ताकत और बढ़ने वाली है. दरअसल राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Aircraft) की पहली खेप के रूप में पांच विमान सोमवार को फ्रांस से भारत के लिये रवाना हो गए हैं. जो कल अंबाला एयरबेस (Ambala Air Force Station) पर पहुंचने वाले हैं. भारत सरकार ने वायुसेना (Indian Air Force) के लिये 36 राफेल विमान खरीदने के लिये चार वर्ष पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था. यह करार जब से हुआ है विपक्ष की भूमिका में मौजूद कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर रही है. इसके साथ ही फ्रांस (France) से भारत आने के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों को हवा में ही रिफ्यूल किया गया है.इसे लेकर भारतीय वायुसेना ने फ्रांस एयरफोर्स का धन्यवाद अदा किया है.

बता दें कि अत्‍याधुनिक मिसाइलों से लैस भारतीय वायुसेना का सबसे खतरनाक फाइटर जेट राफेल 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पहुंचने वाला है. जिसके चलते पुरे शहर में धारा 144 लागू की गई है. एयरबेस के नजदीकी इलाके में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है. यह भी पढ़ें-चीन और पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश, जुलाई के अंत तक भारत पहुंचेगा विध्वंसक फाइटर प्लेन राफेल

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना कई मायनों में खास है.राफेल लड़ाकू विमान मेटेओर, स्कैल्प और मिका जैसे विजुअल रेंज मिसाइलों से लेस होगा, जोकि दूर से ही अपने टारगेट पर अटैक कर सकता है. राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण फ्रांस की दसां एविएशन ने किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट