एजेंसी न्यूज

Video: दिल्ली से दोहा जा रहे विमान की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिग, प्लेन में धुआ निकलने के संकेत

‘कतर एयरवेज़’ के दिल्ली से दोहा जा रहे विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में से धुआं निकलने के संकेत के बाद, उसे सोमवार को कराची में आपात स्थिति में उतारा गया.

Video: दिल्ली से दोहा जा रहे विमान की पाकिस्तान के कराची में  इमरजेंसी लैंडिग, प्लेन में धुआ निकलने के संकेत
(Photo Credit : Twitter)

 दिल्ली, 21 मार्च: ‘कतर एयरवेज़’(Qatar Airways) के दिल्ली से दोहा जा रहे विमान (Delhi-Doha flight) के ‘कार्गो होल्ड’ में से धुआं निकलने के संकेत के बाद, उसे सोमवार को कराची में आपात स्थिति में उतारा (Emergency Landing in Pakistan) गया. विमान कम्पनी ने यह जानकारी दी. विमान कम्पनी ने एक बयान में बताया कि विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है, जहां आपात सेवाएं उसकी जांच कर रही हैं. सभी यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए विमान से उतार दिया गया है. यूक्रेन का दावा, आवाज से 10 गुना ज्यादा है रूस के हाइपरसोनिक missile की स्पीड

 

कम्पनी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और यात्रियों को दोहा तक पहुंचाने के लिए राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है. विमान कम्पनी ने कहा, ‘‘ हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं, आगे की यात्रा के लिए उनकी सहायता की जाएगी.’’

‘कतर एयरवेज़’ ने कहा, ‘‘ 21 मार्च को दिल्ली से दोहा जा रहे विमान संख्या क्यूआर579 के कार्गो होल्ड में से धुआं निकलने के संकेत के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई और उसे कराची में सुरक्षित उतार लिया गया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).