Punjab Train Accident: पंजाब के कीरतपुर साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, एक घायल

Punjab Train Accident: पंजाब के कीरतपुर साहिब के पास लोहंड-भरतगढ़ रेल ट्रैक पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं. ट्रेन हादसे को लेकर जीआरपी के एएसआई जगजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि बच्चे पेड़ों से जामुन खाने के लिए यहां आए हुए थे. इस बीच उन्हें पता ही नहीं चला कि कोई ट्रेन उनके पास आ रही है. इस बीच तेज रफ़्तार इ आ रही ट्रेन की चपेट में बच्चे आ गए. जानकारी के अनुसार तीन में से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. यह भी पढ़े: Gurugram Train Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 3 दोस्‍तों की मौत

ANI Tweet: