एजेंसी न्यूज

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शरू की

पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के करीब आठ हजार ठेका कर्मचारियों ने नियुक्ति को स्थायी करने की मांग करते हुये सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की.

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शरू की
बेस्ट बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Photo Credits: ANI/File Image)

चंडीगढ़, 6 सितंबर: पंजाब (Punjab) रोडवेज एवं पीआरटीसी के करीब आठ हजार ठेका कर्मचारियों ने नियुक्ति को स्थायी करने की मांग करते हुये सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की .बहरहाल, पंजाब में निजी बसें पहले की तरह चल रही हैं. यह भी पढ़े: किसानों के समर्थन में राहुल गांधी बोले : डटा है और निडर है भारत का भाग्य विधाता

पंजाब रोडवेज एवं पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) के ठेका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल (Resham Singh Gill) ने कहा कि सरकारी कंपनियों की करीब दो हजार बसें सड़कों पर आज नहीं दिखीं.  उन्होंने कहा कि केवल 200 से 300 बसों का ही परिचालन संभव हो सका जिनको नियमित कर्मचारी चला रहे थे.इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा जो आम तौर पर सरकारी बसों में सफर करते हैं .

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को नहीं सुनने के लिये राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर का मंगलवार को घेराव करेंगे .सेवाओं को नियमित किये जाने के आलावा उनकी मांग बसों के बेड़े को 2500 से बढा कर दस हजार करने की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).