Pune Tragedy: पुणे में पिकनिक मनाने गए 4 बच्चों समेत 5 लोग झरने में डूबे, हादसे के बाद  एक और शव बरामद, 3 अभी भी लापता-VIDEO
Pune Tragedy - ANI

Pune Tragedy: लोनावाला हिल स्टेशन के निकट एक झरने में एक महिला और चार बच्चों सहित पांच लोग झरने में डूबे गये थे. हादसे के बाद चलाये गये रेस्क्यू अभियान में दो शव को बरामद करने के बाद रेस्क्यू टीम ने एक और शव को बरामद किया है. ये सभी लोग लोनावाला में भुशी बांध के पास झरने में रविवार को फंस जाने के बाद पानी में डूब गए थे. बच्चों के डूबने की घटना पर पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया, "एक और शव बरामद हुआ है और बचाव अभियान आज के लिए फिलहाल रोक दिया गया है. खोज और बचाव कार्य कल सुबह फिर से शुरू होगा."

देखें वीडियो: