Delhi Chhath Puja Holiday: दिल्ली में 7 नवंबर छठ के दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, LG वीके सक्सेना के प्रस्ताव को CM आतिशी की मंजूरी

दिल्ली में छठ पूजा के लिए 7 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को एक पत्र लिखा था. जिस पत्र के बाद सीएम आतिशी ने उपराज्यपाल के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए दिल्ली में छठ के लिए सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है.

Credit -ANI

Delhi Chhath Puja Holiday: देश की राजधानी दिल्ली में छठ पूजा के लिए 7 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी.  दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को एक पत्र लिखा था. जिस पत्र के बाद सीएम आतिशी ने उपराज्यपाल के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए दिल्ली में  छठ के लिए सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है. यह भी पढ़े: Yamuna Chhath 2024: क्यों मनाया जाता है यमुना छठ? कौन हैं यमुना और क्या है यमुना छठ का महत्व एवं पूजा-विधि?

दिल्ली में 7 नवंबर छठ के दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी. राज्यपाल के प्रस्ताव को मंजूर करे हुए. दिल्ली सरकार की तरफ से एक पत्र भी जारी हुआ है.  जिस पत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए कहा है, “छठ पूजा एनसीटी दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इसी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर 2024 को 'छठ पूजा' के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है.”

दिल्ली में 7 नवंबर छठ के दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी: 

जानें LG ने अपने पत्र में क्या लिखा:

उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने पत्र में लिखा था, "अगले कुछ दिनों में छठ पूजा आने वाली है। आस्था का यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. तीसरा दिन, जब डूबते सूर्य को 'अर्घ्य' दिया जाता है—सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष छठ पूजा के दौरान 7 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जो पहले से ही दिल्ली सरकार के प्रतिबंधित अवकाशों की सूची में शामिल है। मैं राज्य सरकार से 7 नवंबर को पूरे दिन की छुट्टी घोषित करने और इस संबंध में जरूरी फाइल को तुरंत आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\