Booster Dose: कल से 18+ को लगेगी बूस्टर डोज, नहीं कराना होगा नया रजिस्ट्रेशन, 150 रुपये से अधिक नहीं होगा सर्विस चार्ज
केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिए बूस्टर डोज लगाने को लेकर बड़ा फैसला किया. पहले जहां केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि 10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे और बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी. केंद्र ने अपने नए ऐलान में बताया कि बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन सेंटर सर्विस चार्ज के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैं.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिए बूस्टर डोज लगाने को लेकर बड़ा फैसला किया. पहले जहां केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि 10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे और बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी. केंद्र ने अपने नए ऐलान में बताया कि बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन सेंटर सर्विस चार्ज के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैं. यह 150 रुपये की अधिकतम फीस कोरोना वैक्सीन के दाम से अलग होगी. COVID-19: कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई, एशिया में बड़े पैमाने पर मरीज सामने आ रहे- एंतोनियो गुतारेस.
इसके अलावा पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा. साथ ही इसमें और तेजी लाई जाएगी.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने 18-59 आयु वर्ग के लिए बूस्टर डोज यानी एहतियाती खुराक के संबंध में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की. इस बैठक में सरकार ने कहा है कि निजी टीकाकरण केंद्र टीकाकरण के लिए सेवा शुल्क के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैं.
केंद्र ने शनिवार को राज्यों से कहा कि प्रशासन एहतियाती खुराक कोविड-19 रोधी उसी टीके की देगा, जो उसने पहले दो खुराकों में इस्तेमाल किया था और इसके लिए निजी टीकाकरण केंद्र अधिकतम 150 रुपये का सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) ले सकते हैं.
केंद्र ने शनिवार को घोषणा की कि कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपलब्ध होगी. दूसरी खुराक लिए नौ महीने की अवधि पूरी करने वाले 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग एहतियाती खुराक ले सकते हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह बताया कि एहतियाती खुराक के लिए कोई नया पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि पहले ही सभी लाभार्थी ‘कोविन’ मंच पर पंजीकृत हैं.
भूषण ने शनिवार को सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सभी टीकाकरण कोविन मंच पर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाए और ‘‘ऑनलाइन अपॉइंटमेंट’’ तथा ‘‘वॉक-इन रजिस्ट्रेशन’, दोनों विकल्प और टीकाकरण निजी कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) पर उपलब्ध होगा.
निजी सीवीसी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार टीकाकरण साइट बनाए रखेंगे. भूषण ने कहा, ‘‘वे टीके की लागत से अधिक टीकाकरण के लिए सेवा शुल्क के रूप में प्रति खुराक अधिकतम 150 रुपये ले सकते हैं. एहतियाती खुराक के लिए उसी टीका का इस्तेमाल किया जाएगा, जो पहली और दूसरी खुराक के लिए इस्तेमाल किया गया था.’’
भूषण ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी, अग्रिम मोर्चों के कर्मी और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क टीकाकारण समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक ले सकते हैं
राज्यों को 12 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को पहली और दूसरी खुराक देने के लिए चल रहा निशुल्क कोविड टीकाकारण अभियान तेज करने की भी सलाह दी गई.