देश

Women's Day 2020: ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री-फ्री

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर ताजमहल में महिलाओं की एंट्री मुफ्त करने का एलान किया है. इस बात की घोषणा करते हुए केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित टिकट स्मारकों में भारतीय और विदेशी महिला की एंट्री मुफ्त कर दी गई है.

Women's Day 2020: ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री-फ्री
हैप्पी इंटरनेशनल वुमन्स डे 2020 (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर ताजमहल में महिलाओं की एंट्री मुफ्त करने का एलान किया है. इस बात की घोषणा करते हुए केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज (रविवार) ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित टिकट स्मारकों में भारतीय और विदेशी महिला की एंट्री मुफ्त कर दी गई है. पटेल ने कहा, "भारत में महिलाओं को सम्मान देने की एक महान परंपरा रही है. हम मानते हैं कि जहां महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है, वहीं पर देवता भी निवास करते हैं. जहां महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, वहां सभी कार्य निष्फल रहते हैं."

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि यह संस्कृति मंत्रालय की ओर से विश्व की नारी शक्ति के लिए एक छोटा सा उपहार है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने स्मारकों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. यह भी पढ़ें: International Women’s Day 2020: ये हैं हमारे देश की वो आम महिलाएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से पेश की नारी शक्ति की अनोखी मिसाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी दिशा में 29 अगस्त 2019 को आगरा के ताजमहल परिसर में उनके द्वारा एक बेबी केयर एंड फीडिंग रूम का उद्घाटन किया गया था और इसके बाद पूरे भारत में विभिन्न स्मारकों में इसकी स्थापना की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).