देश

Uttarakhand Weather Update: 6 जनवरी से तापमान में बदलाव की संभावन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, 5 जनवरी की शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल घेरने लगेंगे.

Uttarakhand Weather Update: 6 जनवरी से तापमान में बदलाव की संभावन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, 5 जनवरी की शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल घेरने लगेंगे. 6 जनवरी को प्रदेश के उच्च इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान तापमान में गिरावट भी आ सकती है. पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो सकती है. पर्वतीय क्षेत्रों में सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा असर डाल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ सकती है.

ये भी पढें: Bhimtal Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस भीमताल के पास खाईं में गिरी, कई लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; VIDEO

कल से फिर करवट ले सकता है मौसम

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).