लोकसभा चुनाव 2019: यूपी के सीएम सहारनपुर से करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत
उन्होंने ट्वीट किया, "मां शाकुम्भरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से चुनावी अभियान प्रारम्भ कर बीजेपी के विजय रथ का पथ प्रशस्त करूंगा, मुझे विश्वास है यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी."
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत सहारनपुर से करेंगे. इस दौरान वह पश्चिमी उत्तरप्रदेश में होने वाले प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव की रैली को भी संबोधित करेंगे. सहारनपुर से बीजेपी ने राघव लखनपाल को टिकट दिया हैं. यूपी के मुख्यमंत्री रैली कर उनके लिए वोट मांगेंगे.
उन्होंने ट्वीट किया, "मां शाकुम्भरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से चुनावी अभियान प्रारम्भ कर बीजेपी के विजय रथ का पथ प्रशस्त करूंगा, मुझे विश्वास है यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी."
उन्होंने हलांकि रैली की तिथि की घोषणा नहीं की है. फिर भी पार्टी सूत्र बताते हैं कि 24 मार्च को वह अपने अभियान की शुरुआत कर देंगे.
संबंधित खबरें
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
Holi 2026: देश में होली को लेकर नेताओं के द्वार पर उमड़ी भीड़, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जनता के साथ मनाई होली; देखें VIDEOS
Uttar Pradesh: CM योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18000 रुपए, अनुदेशकों को 17000 रुपए मिलेगा मानदेय
Uttar Pradesh: CM सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, समाजवादी पार्टी ऐसा कार्य न करे कि विधानभवन मुक्त होना पड़े
\