Rahul Gandhi Press Conference: 'अमेठी-रायबरेली की बजाय केरल के वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे?', पत्रकार द्वारा पूछने पर राहुल गांधी ने कहा- ये बीजेपी का सवाल है (Watch Video)
जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी पूछा कि लोग पीएम बनने के लिए गुजरात से वाराणसी चले आते हैं, फिर आप अमेठी-रायबरेली की बजाय केरल के वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह बीजेपी का सवाल है.
Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ यूपी के गाजियाबाद में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि लोग पीएम बनने के लिए गुजरात से वाराणसी चले आते हैं, फिर आप अमेठी-रायबरेली की बजाय केरल के वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह बीजेपी का सवाल है. मुझे पहले ही पता चल जाता है कि कौन क्या पूछने वाला है. राहुल ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी से जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा. हमारी पार्टी में उम्मीदवारों के चयन का निर्णय सीईसी द्वारा लिए जाता है.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: When asked whether he will contest the Lok Sabha elections from Amethi or Raebareli, Congress leader Rahul Gandhi says, "This is BJP's question, very good. Whatever order I will get, I will follow it. In our party, all these (selections of… pic.twitter.com/eI0Si8Q6QB
— ANI (@ANI) April 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

