WB Budget Session 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, लगाए जय श्री राम के नारे

राज्यपाल जगदीप धनखड़ का विधानसभा में अभिभाषण करीब दो बजे के बाद शुरू हुआ. राज्यपाल जैसे ही विधानसभा में बोलना शुरू किये बीजेपी के नेता हंगामा करने लगे. ऐसे में धनखड़ मात्र तीन से चार मिनट ही बोल सके और उन्हें अपना अभिभाषण बीच में बंद करना पड़ा

राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Photo Credits ANI)

West Bengal Budget  Session 2021: पश्चिम बंगाल में बजट सत्र शुरू करने को लेकर विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था. पहले दिन की शुरुआत के दिन ही विधानसभा में  जमकर हंगामा देखने को मिला. सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) का अभिभाषण होना था. लेकिन राज्यपाल धनखड़ का अभिभाषण जैसे शुरू हुआ. विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने भारी हंगामा किया. इस दौरान विधायकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए और चुनाव बाद हुई हिंसा के प्रति विरोध दर्ज करते हुए विधानसभा से बाहर आ गए.

राज्यपाल धनखड़का विधानसभा में अभिभाषण करीब दो बजे के बाद शुरू हुआ. राज्यपाल जैसे ही विधानसभा में बोलना शुरू किये बीजेपी के नेताओं ने हंगामा करने लगे. ऐसे में धनखड़ मात्र तीन से चार मिनट ही बोल सके और उन्हें अपना अभिभाषण बीच में बंद करना पड़ा. यह भी पढ़े: West Bengal: चुनाव बाद हुई हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, सभी पीड़ितों का केस दर्ज करने का दिया आदेश, DM-SP को जारी किया नोटिस

विधानसभा में हंगामा करने के दौरान बीजेपी के विधायकों के हाथों में हिंसा के कथित तौर पर शिकार बने लोगों की तस्वीरें थी. वहीं विधानसभा में हंगामे को लेकर नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए कह कि राज्यपाल के अभिभाषण में पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा के बारे में उल्लेख नहीं था इसलिए हम लोगों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया. उनके अभिभाषण में कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीनेशन के बारे में भी उल्लेख नहीं है.

वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. शुक्रवार को कोर्ट में राज्य में हुई हिंसा को लेकर हुई सुनवाई के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही हिंसा में घायल सभी पीड़ितों का इलाज करने को कहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड