देश

West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी बयानबाजी हुई तेज, ममता बनर्जी ने कसा तंज तो कैलाश विजयवर्गीय ने दी ये प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. सूबे में आठ चरणों में मतदान होने वाले हैं. जबकि चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे. चुनाव के तारीख की घोषणा होते ही सूबे का सियासी पारा गरमाया गया है. सीएम ममता बनर्जी, दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ममता ने बीजेपी पर तंज कसा है तो दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने की पैरवी की है. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया जो भारतीय जनता पार्टी ने कहा है.

West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी बयानबाजी हुई तेज, ममता बनर्जी ने कसा तंज तो कैलाश विजयवर्गीय ने दी ये प्रतिक्रिया
ममता बनर्जी और कैलाश विजयवर्गीय (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 26 फरवरी 2021. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. सूबे में आठ चरणों में मतदान होने वाले हैं. जबकि चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे. चुनाव के तारीख की घोषणा होते ही सूबे का सियासी पारा गरमाया गया है. सीएम ममता बनर्जी, दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ममता ने बीजेपी पर तंज कसा है तो दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने की पैरवी की है. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने वही किया जो भारतीय जनता पार्टी ने कहा है.

चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग से अपेक्षा करता हूं कि चुनाव शांतिपूर्ण हो. इसके लिए आप अतिरिक्त बल के साथ अतिरिक्त अधिकारियों की भी नियुक्ति करे ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान कर सके. यह भी पढ़ें-West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 8 चरणों में होगा मतदान; जानिए पूरा कार्यक्रम

ANI का ट्वीट-

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हर बूथ में सेंट्रल फोर्स हो तभी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हो सकेगा. चुनाव आयोग भी इस दिशा में काम कर रहा है. भाजपा पूरी तरह तैयार है. संगठन नीचे तक मजबूत हुआ है. TMC के बहुत से दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं और भी लोग आने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).