Name Plate Controversy: 'SC के फैसले को मानेंगे, लेकिन ढाबों पर...',  'नेम-प्लेट' विवाद पर क्या बोले CM नायब सैनी?- (Watch Video)
Nayab Singh Saini | Photo- ANI

Name Plate Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने आज कांवड़ मार्गों पर नेम-प्लेट लगाने के मामले में सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है. उन्हें सिर्फ यह बताना होगा कि खाने का प्रकार शाकाहारी है या मांसाहारी. अब इस फैसले पर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं. लेकिन ढाबों पर वेज या नॉन वेज का बोर्ड जरूर लगाना होगा. क्योंकि शाकाहारी लोगों को ये नहीं पता चलता कि यहां क्या बनता है और क्या नहीं बनता. अगर उस दुकान पर कोई चिन्ह बना होगा, कुछ लिखा होगा तो उन्हें मदद मिलेगी.

'नेम-प्लेट' विवाद पर क्या बोले CM नायब सैनी?