VIDEO: अरविंद केजरीवाल के लिए पेड़ पर लटके नेताजी! वीडियो में देखें AAP का विरोध प्रदर्शन

शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आप नेता पेड़ पर लटक कर पुलिस की बैरिकेडिंग पर लात मार रहे हैं. पुलिस इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है. आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के कई मंत्री और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.