Yogi Oath Ceremony: योगी के आवास के बाहर बुलडोजर लेकर पहुंचे समर्थक, कहा- अपराधी प्रदेश छोड़ दें या घर में बैठ जाए
(Photo Credit : Twitter)

Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony: योगी आदित्यनाथ आज दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है. योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा. इस बीच  योगी आदित्यनाथ के लखनऊ आवास के बाहर उनके समर्थक बुलडोजर लेकर पहुंच गए है.  एक समर्थक ने बताया, “बाबा का बुलडोजर निकल पड़ा है. अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले जाए या घर में बैठ जाए."