UP Cabinet Expansion: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें हुई तेज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शाम को राज्यपाल से मुलाकात की. बयान में कहा गया है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, मगर इस मुलाकात को यूपी कैबिनेट के विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) से मुलाकात की. राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शाम को राज्यपाल से मुलाकात की. बयान में कहा गया है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, मगर इस मुलाकात को यूपी कैबिनेट के विस्तार (UP Cabinet Expansion) की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (Chetan Chauhan) और अरुण कुमार कोरी के निधन एवं अन्य कारणों से प्रदेश मंत्रिमंडल में कई पद खाली हो गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में महज कुछ महीने बाकी रह जाने के मद्देनजर राजनीतिक समीकरण साधने के लिए मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जा सकता है. यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: 6 माह तक सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, ESMA लागू.

सियासी गलियारों में चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को फिर बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सांगठनिक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वहीं, नौकरशाह से एमएलसी बने अरविंद कुमार शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. एके शर्मा इसी साल जनवरी में बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्हें यूपी विधान परिषद का सदस्य बनाया गया था. एके शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है. हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ और एके शर्मा की बैठक भी हुई थी. जिसके बाद यूपी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें शुरू हुई.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ-

ऐसी भी चर्चा है कि एके शर्मा को कैबिनेट में शामिल कर उन्हें किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि जिन लोगों को कैबिनेट से हटाया जाना है और जिन्हें शामिल किया जाना है, इन नामों पर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेताओं के बीच गहरा मतभेद प्रतीत होता है. बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया, 'हालांकि, एक या दो मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.'

Share Now

Tags

AK Sharma Arvind Kumar Sharma Assembly Elections 2022 Assembly Polls 2022 BJP Cabinet Expansion Chetan Chauhan Governor Anandiben Patel Keshav Prasad Maurya live breaking news headlines lucknow Narendra Modi PM Modi UP Assembly Elections 2022 UP Assembly Polls 2022 UP Cabinet UP Cabinet Expansion Uttar Pradesh Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 Uttar Pradesh Assembly Polls 2022 Uttar Pradesh Cabinet Expansion Yogi Adityanath अरविंद कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश चुनाव उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एके शर्मा केशव प्रसाद मौर्य चेतन चौहान नरेंद्र मोदी पीएम मोदी बीजेपी भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार यूपी कैबिनेट यूपी कैबिनेट विस्तार यूपी चुनाव 2022 यूपी मंत्रिमंडल विस्तार यूपी विधानसभा चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव 2022 योगी आदित्यनाथ राजनीतिक समीकरण राजभवन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू