देश

Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल में यूपी-बिहार का दबदबा, जानें किस राज्य और वर्ग को कितना मिला प्रतिनिधित्व?

पीएम मोदी की इस नई सरकार में यूपी और बिहार का दबदबा देखने को मिल रहा है. नए मंत्रिपरिषद में इन 2 राज्यों से ही अधिकतम प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि गुजरात के कोटे से इस बार मंत्रियों की संख्या में कमी की गई है.

Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल में यूपी-बिहार का दबदबा, जानें किस राज्य और वर्ग को कितना मिला प्रतिनिधित्व?
PM Modi- Photo Credits FB)

Modi Cabinet 3.0: रविवार (9 जून) को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली. उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया. इनमें 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. पीएम मोदी की इस नई सरकार में यूपी और बिहार का दबदबा देखने को मिल रहा है. नए मंत्रिपरिषद में इन 2 राज्यों से ही अधिकतम प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि गुजरात के कोटे से इस बार मंत्रियों की संख्या में कमी की गई है.

मोदी 3.O कैबिनेट में उत्तर प्रदेश को 11 मंत्री पद मिले हैं, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं. वहीं, बिहार के कोटे में कुल 8 मंत्री पद आए हैं, इनमें से 4 को कैबिनेट पद मिला है.

ये भी पढ़ें: Amravati: पीएम के शपथग्रहण के जश्न में कार्यकर्ताओं ने फाड़ा सांसद बलवंत वानखेड़े का पोस्टर,अमरावती में हुई तनाव की स्थिति निर्माण

मोदी की नई सरकार में किस राज्य के कितने मंत्री

अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र से 2 कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल 6 मंत्री बने हैं. गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 5-5 सांसदों को मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से 3-3 मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को 2-2 मंत्रिपद मिले हैं. इस नए मंत्रिपरिषद में 21 सवर्ण, 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी और 5 अल्पसंख्यक मंत्री शामिल हैं. इसमें 18 वरिष्ठ मंत्रियों को भी जगह दी गई है.

मोदी 3.O कैबिनेट में किस वर्ग के कितने मंत्री हैं शामिल

जातिगत समीकरण के हिसाब से देखें तो, सवर्ण मंत्रियों में अमित शाह, एस. जयशंकर, मनसुख मांडविया, राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, जयंत चौधरी, धर्मेन्‍द्र प्रधान, रवनीत बिट्टू, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय सेठ, राम मोहन नायडू, सुकांत मजूमदार, प्रह्लाद जोशी, जेपी. नड्डा, गिरिराज सिंह, ललन सिंह और सतीश चंद्र दुबे का नाम शामिल है. ओबीसी मंत्रियों में सीआर पाटिल, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, बीएल वर्मा, रक्षा खडसे, प्रताप राव जाधव, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भूपेंद्र यादव, भगीरथ चौधरी, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, एचडी कुमारस्वामी और नित्यानन्द राय शामिल हैं. दलित मंत्रियों में एसपी बघेल, कमलेश पासवान, अजय टम्टा, रामदास आठवले, वीरेंद्र कुमार, सावित्री ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और रामनाथ ठाकुर शामिल हैं. वहीं, आदिवासी मंत्रियों में देखें तो जुएल ओराम, श्रीपद येसो नाइक और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).