BSF के अधिकारों को लेकर गरमाई राजनीति, पंजाब के डिप्टी सीएम बोले- राज्य में 'अदृश्‍य इमरजेंसी' जैसे हालात

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बॉर्डर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का दायरा बढ़ाने पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, पंजाब में 'अदृश्‍य इमरजेंसी' जैसे हालात बन रहे हैं.

सुखजिंदर सिंह रंधावा (Photo: Facebook)

पंजाब (Punjab) के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने शुक्रवार रात अमृतसर के अजनाला इलाके का दौरा किया, जो पाकिस्तान की सीमा से सटा है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ को सीमा पर ही रखा जाना चाहिए और बाकी इलाकों की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बॉर्डर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का दायरा बढ़ाने पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, पंजाब में 'अदृश्‍य इमरजेंसी' जैसे हालात बन रहे हैं. पंजाब कांग्रेस में अब BSF के अधिकारों को लेकर घमासान, सीएम चन्नी और कैप्टन अमरिंदर सिंह आमने सामने.

केंद्र पर हमला बोलते हुए रंधावा ने कहा, लोगों को डर है कि बीएसएफ के जवान अचानक से उनके घरों में घुस जाएंगे, गांवों की घेराबंदी करेंगे और तलाशी लेंगे. यदि बीएसएफ गांवों में प्रवेश करती है, तलाशी लेती है, मामले दर्ज करती है या स्टेशन स्थापित करती है, तो यह देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास होगा, ऐसा लोगों को लगता है.

उहोने कहा पंजाब में 'अदृश्‍य इमरजेंसी' जैसे हालात बन रहे हैं. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बीएसएफ अपने पुराने दायरे में रहे. उन्होंने इस मामले में पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर भी सवाल उठाए.

रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने के लिए भी निशाना साधा. रंधावा ने कहा, "2016 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच सांठगांठ थी और इसे तोड़ा जाना चाहिए, उन्हें पहले इसका जवाब देना चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट