संयुक्त राष्ट्र महासभा में नरेंद्र मोदी और इमरान खान पर होंगी सभी की निगाहें

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर आज दुनियाभर के सभी देशों की निगाहें होंगी, जहां एक ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व मंच पर देश की बड़ी भूमिका को रेखांकित करते हुए यह बताएंगे कि विकास, शांति और सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान केवल कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे.

आमने-सामने होंगे पीएम नरेंद्र मोदी और इमरान खान (Photo Credits- ANI)

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर आज दुनियाभर के सभी देशों की निगाहें होंगी, जहां एक ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) विश्व मंच पर देश की बड़ी भूमिका को रेखांकित करते हुए यह बताएंगे कि विकास, शांति और सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) केवल कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे.

भारतीय समय अनुसार, शुक्रवार शाम 7.30 बजे से रात 9 बजे के बीच प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. पहले प्रधानमंत्री मोदी अपना संबोधन देंगे, इसके बाद इमरान खान अपना भाषण देंगे.

भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह वैश्विक मंच पर बोलने के लिए आवंटित समय के दौरान कश्मीर का उल्लेख नहीं करेगा क्योंकि अनुच्छेद 370 को रद्द करना पूरी तरह से भारत का 'आंतरिक मुद्दा' था. यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यूएनजीए में चाबहार बंदरगाह और अन्य मुद्दों पर की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भले ही पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाकर अपने कद को कम करे लेकिन कश्मीर मुद्दे को न उठाकर भारत अपने ऊंचे होने का प्रमाण देगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Chandrashekhar Azad Martyrdom Day: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\