VIDEO: सोनिया गांधी के डर से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए उद्धव ठाकरे, विपक्ष पर अमित शाह का तीखा हमला
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी के डर से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए. 'राहुल बाबा' को भी निमंत्रण मिला था लेकिन वो भी प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए.
अमरावती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी के डर से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए.
अमित शाह ने कहा, "जो उद्धव ठाकरे खुद को शिवसेना का अध्यक्ष कहते हैं, शिवसेना के इस नकली अध्यक्ष को निमंत्रण देने के बावजूद सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए... 'राहुल बाबा' को भी निमंत्रण मिला था लेकिन वो प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए. इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होकर भगवान राम का अपमान किया है."
#WATCH | Maharashtra | In a public meeting in Amravati, Union Home Minister Amit Shah says, "Uddhav Thackeray, who claims to be the president of Shivsena, this fake president of Shivsena didn't attend the 'Pran Pratishtha' due to fear of Sonia Gandhi even after him being… pic.twitter.com/9ppAt14XMA
— ANI (@ANI) April 24, 2024
अमित शाह का यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा सकता है. गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की गई थी. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

