Lok Sabha Election Result 2024: इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिश होगी; दिल्ली आने से पहले बोले तेजस्वी यादव- VIDEO

लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इसी के चलते एनडीए और इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों आज दिल्ली में अहम बैठक करने जा रहे हैं.

Credit -PTI

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इसी के चलते एनडीए और इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों आज दिल्ली में अहम बैठक करने जा रहे हैं. बैठक में शामिल होने दिल्ली आने से पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दे दिया है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की बैठक में हम सरकार बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा करेंगे. इस दौरान इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिश भी की जाएगी. हम लोगों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा है. जिस हिसाब से हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है वे सभी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: बसपा सोच-समझकर ही अब इनको चुनाव में मौका देगी; मायावती ने मुसलमानों पर फोड़ा चुनाव में हार का ठीकरा

इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिश होगी: तेजस्वी यादव

'अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद INDIA गठबंधन को मिला'

तेजस्वी ने आगे कहा कि अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद INDIA गठबंधन को मिला. जो मोदी फैक्टर की बात हो रही थी वो खत्म हो गया. भाजपा बहुमत से दूर चली गई है. जो सहयोगी हैं अब उन पर निर्भर है. हमें खुशी है कि हमारा जो प्रयास था उसमें हमलोग कामयाब हुए हैं. हमारी उम्मीद है कि जो भी नई सरकार बनें वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए और हमने जो आरक्षण बढ़ाया है उसको शेड्यूल लाइन में किया जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड