Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद बीएसपी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है. इस हार पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने उन्होंने मुस्लिम समाज पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा है कि अब वह भविष्य में सोच समझकर फैसला लेंगी. मायावती ने सोशल साइट एक्स पर एक प्रेस नोट जारी करते हुए लिखा कि बहुजन समाज पार्टी का खास अंग मुस्लिम समाज उचित प्रतिनिधित्व देने के बावजूद भी बसपा को ठीक से नहीं समझ पा रहा है. ऐसी स्थिति में अब आगे इनको सोच समझकर ही चुनाव में पार्टी के द्वारा मौका दिया जाएगा, जिससे कि पार्टी को भविष्य में इस तरह का भयंकर नुकसान न हो.
मायावती ने मुसलमानों पर फोड़ा चुनाव में हार का ठीकरा
05-06-2024-BSP PRESS NOTE- LOK SABHA POLL RESULT REACTION pic.twitter.com/iUYELFPnCM
— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2024













QuickLY