Charanjit Singh Channi: '20 लाख लोगों द्वारा जिसे सांसद चुना गया, उसे जेल में रखा है', पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने संसद में उठाया अमृतपाल सिंह की रिहाई का मुद्दा- VIDEO
Photo- ANI

Charanjit Singh Channi: पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग की है. उन्होंने अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना कहा कि 20 लाख लोगों ने जिसे सांसद चुना, उसे NSA लगाकर जेल में रखा गया है. वह अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख पा रहे हैं. क्या उसके लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है. यह भी एक इमरजेंसी है. बीजेपी वाले हर रोज आपातकाल की बात करते हैं. लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिला. आज अपनी मांग पर अड़े हजारों किसानों को खालिस्तानी कहा जाता है.

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने संसद में उठाया अमृतपाल सिंह की रिहाई का मुद्दा