Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है. NDA का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है, उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम मोदी को जाता है, तो वहीं इसका श्रेय मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जाता है. आज मैं और मेरी पार्टी के सभी सांसदों ने उनसे मिलकर उनका धन्यवाद किया. मुख्यमंत्री ने भी दिल खोल कर बधाई और आशीर्वाद दिया. आगे सरकार बनाने के लिए हम सब लोग आज दिल्ली जा रहे हैं.
बिहार में NDA की जीत का श्रेय PM मोदी और CM नीतीश कुमार को जाता है: चिराग पासवान
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा, "... मुख्यमंत्री ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है और NDA का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम मोदी को जाता है तो… pic.twitter.com/i6k7sAp1NJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2024













QuickLY