VIDEO: स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला: जांच के लिए CM हाउस पहुंची फॉरेंसिक और दिल्ली पुलिस की टीम

दिल्ली सीएम आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में जांच के लिए फॉरेंसिक और दिल्ली पुलिस की टीम CM हाउस पहुंच गई है.

(Photo : X/ANI)

दिल्ली सीएम आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में जांच के लिए फॉरेंसिक और दिल्ली पुलिस की टीम CM हाउस पहुंच गई है. इससे पहले गुरुवार देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है. इसकी रिपोर्ट भी आज आ जाएगी. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज विभव कुमार को भी तलब किया है.

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 13 मई का है और मुख्यमंत्री आवास के अंदर का बताया जा रहा है. हालांकि आजतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं, जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. इस दौरान वो विभव पर गुस्सा हो रही है. स्वाती को कहते सुना जा रहा है कि आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी. जो करना है करो. हाथ लगाया तो तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी...

दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान लिया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ये वीडियो किसने बनाया और इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने क्या अन्य वीडियो भी बनाए हैं, इसकी जानकारी ले रहे हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये वीडियो कुछ चंद सेकंड का है. इसके आगे भी और वीडियो हो सकते हैं, इसको लेकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और शुक्रवार को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड