Subramanian Swamy's Comment on PM Modi: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा दावा, बोले- कतर से 8 पूर्व नौसैनिकों को पीएम मोदी ने नहीं शाहरुख खान ने छुड़ाया (Watch Tweet)
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि कतर से 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के पीछे है पीएम मोदी का कोई रोल नहीं है. उन्हें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मदद से छुड़ाया गया है.
Subramanian Swamy's Comment on PM Modi: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने दावा किया है कि कतर से 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के पीछे पीएम मोदी का कोई रोल नहीं है. उन्हें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मदद से छुड़ाया गया है.
दरअसल, आज यानी कि 13 फरवरी को पीएम मोदी ने अपने विदेश दौरे को लेकर एक ट्वीट किया था. उन्होंने 'X' पर लिखा- मैं अगले 2 दिनों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के दौरे पर रहूंगा. इस दौरान मैं विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा.
पीएम मोदी ने बताया कि वह 13-14 फरवरी तक UAE और 14-15 फरवरी तक कतर की यात्रा पर रहेंगे. 2014 के बाद से यह UAE की उनकी 7वीं और कतर की दूसरी यात्रा होगी. आगे उन्होंने लिखा- पिछले 9 साल में व्यापार, रक्षा, खाद्य, ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्रों में UAE के साथ हमारा सहयोग कई गुना बढ़ गया है. मैं अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं.
ट्वीट देखें:
Modi should take Cinema star Sharuk Khan to Qatar with him since after MEA and NSA had failed to persuade the Shiekhs of Qatar, Modi pleaded with Khan to intervene , and thus got an expensive settlement from the Qatar Shiekhs to free our Naval officers.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) February 13, 2024
पीएम मोदी पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस ट्वीट पर रीट्वीट किया. उन्होंने लिखा- पीएम मोदी अपनी कूटनीति में विफल रहे. कतर से नौसेना के पूर्व सैनिकों की वापसी के लिए उन्होंने सिनेमा स्टार शाहरुख खान से मदद ली है. विदेश मंत्रालय और NSA कतर के शेखों को मनाने में विफल साबित हुए. इसलिए पीएम मोदी ने शाहरुख खान से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. इसके बाद हमारे नौसेना के 9 पूर्व अधिकारी सकुशल स्वदेश लौट पाए. इसलिए पीएम मोदी को शाहरुख खान को अपने साथ कतर ले जाना चाहिए.
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ ऐसा बोला हो. इससे पहले भी वह ऐसे बयान दे चुके हैं. हां एक बात तो जरूर है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं के ऐसे बयान पार्टी के लिए परेशानी खड़ा कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

