शरद पवार आज होंगे ED दफ्तर में पेश, मुंबई पुलिस ने बलार्ड पियर में लगाई धारा 144

एनसीपी प्रमुख शरद पवार मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में आज पेश होंगे. एनसीपी प्रमुख पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे. शरद पवार के ईडी में दफ्तर जाने के कारण मुंबई पुलिस ने एतिहातन बलाड एस्टेट इलाके में धारा 144 लगा दी है.

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Photo: Facebook)

मुंबई. एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) को लेकर मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में आज पेश होंगे. एनसीपी प्रमुख (NCP Chief) पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे. शरद पवार के ईडी में दफ्तर जाने के कारण मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एहतियातन बलार्ड पियर इलाके में धारा 144 लगा दी है.

ऐसा माना जा रहा है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) की पेशी के दौरान मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र के कार्यकर्ता जुटेंगे. हालांकि शरद पवार (Sharad Pawar) ने पहले ही अपने समर्थकों से कहा है कि वे ईडी के दफ्तर के सामने न जुटें.

मुंबई पुलिस ने बलार्ड पियर में लगाई धारा 144-

ज्ञात हो कि मंगलवार को महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले को लेकर लगे आरोप पर शरद पवार (Sharad Pawar) ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी थी. एनसीपी प्रमुख (NCP Chief Sharad Pawar) ने कहा था कि मुझे संविधान और न्याय पर विश्वास है.यह भी पढ़े-महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: ED की नोटिस के बाद शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा-मैं दिल्ली की सत्ता के आगे नहीं झुकूंगा

बता दें कि घोटाले से जुड़ा यह मामला ऐसे समय पर दर्ज किया गया है जब सूबे में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. खबर है कि जांच एजेंसी आरोपियों को जल्द ही उनके बयान दर्ज करने के लिए समन भेज सकती है.

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार सहित अन्य 70 के खिलाफ पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. यह घोटाला करीब 25 हजार करोड़ का बताया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड