शरद पवार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया- NDA की मीटिंग में बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा, 'शरद पवार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया.' मंगलवार को दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में 'महाराष्ट्र एनडीए' की बैठक हुई. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही.

PM Modi and Sharad Pawar | PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) महाराष्ट्र की राजनीति के साथ-साथ देश की राजनीती पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. अपने एक ताजा बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा शरद पवार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत थी लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया. पीएम मोदी ने कहा, ' शरद पवार को कांग्रेस की "वंशवादी राजनीति" के कारण प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिला.' पीएम ने कहा, 'शरद पवार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया.' मंगलवार को दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में 'महाराष्ट्र एनडीए' की बैठक हुई. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही. Video: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अचानक हनुमान चालीसा पढ़ने लगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे.

India Today ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शरद पवार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर टिप्पणी की. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति पर भी अपनी बात रखी. इस बैठक में अजित पवार गुट से प्रफुल्ल पटेल मौजूद थे.

एनडीए सांसदों के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और शरद पवार ने परिवारवाद के कारण कई प्रतिभाशाली लोगों को बढ़ावा नहीं दिया. एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री शिवसेना-बीजेपी गठबंधन टूटने पर भी बोले. पीएम मोदी ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने उनके साथ गठबंधन नहीं तोड़ा है.

एनडीए सांसदों के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एनडीए छोड़ने वाली पार्टियों पर भी बात की. प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एनडीए गठबंधन में उनके सहयोगी महत्वपूर्ण हैं और कहा कि सभी लोग एक साथ रहेंगे और सम्मान पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड